हिमाचल प्रदेश सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा छात्रवृति/Sainik School Sujanpur Tihra Scholarahip
यह स्कॉलरशिप हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित की गई योजना है। इस आर्टिकल में हम अपने रीडर्स के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा स्कॉलरशिप की सम्पूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। यह योजना सुजानपुर टिहरा में पढ़ रहे छठी – 12वीं कक्षा के हिमाचली छात्रों के लिए रचित की गई है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य मूलरूप से हिमाचल प्रदेश में रहने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है, इस योजना के तहत हिमाचली छात्रों को वित्तीय सहायता मिलती है। कक्षा छठी से 12वीं की पढ़ाई तक इस योजना द्वारा छात्रवृति दी जाती है । जिससे उनकी वित्तीय सहायता के साथ उनको प्रोत्साहन मिलता है। यह योजना हिमाचल प्रदेश की बहुत महत्वपूर्ण योजना है, यह योजना हिमाचली छात्रों की शिक्षा हेतु बनाई गई है।
योजना की जानकारी
योजना की कैटेगरी | प्रदेश सरकार द्वारा प्रयोजित |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://scholarships.gov.in/ |
आवेदन का मोड | ऑनलाइन आवेदन |
हेल्पलाइन नंबर | 0177-2656621 हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय |
ईमेल | dhe-sml-hp@gov.in हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय |
नोडल विभाग | https://education.hp.gov.in/?q=about-department (DIRECTORATE OF HIGHER EDUCATION SHIMLA) |
योग्यता (Eligibility)
- आवेदक सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में पढ़ रहा होना चाहिए।
- आवेदक हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में कक्षा 6 से कक्षा 12वीं अध्ययन कर रहा होना आवश्यक है।
हिमाचल प्रदेश सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा छात्रवृति के तहत हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड निवासी छात्रों से आवेदन लिए जाते हैं। इस योजना के तहत हिमाचली छात्र जो सुजानपुर टिहरा सैनिक स्कूल में कक्षा छठी से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हीं को स्कॉलरशिप दी जाती है।
Rates of Scholarship (छात्रवृत्ति के दर) | ||
Sr.No. | Income Range/आय सीमा | Rate per annum/प्रति वर्ष |
i. | ₹ 9220 /- प्रति माह | ₹ 18000/- |
ii. | ₹ 9221 to ₹ 10650/- प्रति माह | ₹ 15000/- |
iii. | ₹ 10651/- to ₹ 11470/- प्रति माह | ₹ 12000/- |
iv. | Above ₹ 11470/- प्रति माह से ज्यादा | ₹ 8000/- |
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
- बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट (Himachali Bonafide Certificate)
- एडमिशन का प्रमाण
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Identity Proof (आधार कार्ड)
- छात्र के बैंक खाते का नवीनतम बैंक स्टेटमेंट
HP Sainik School Sujanpur Tihra Scholarship ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in/) की वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद स्टेट तब पर क्लिक करके अपनी स्टेट (हिमाचल प्रदेश) चुन लें।
- Applicant corner पर पंजीकरण ( New Registration ) पर क्लिक करें।
- वहां पर आए एप्लीकेशन फॉर्म को भरे।
- Log in डिटेल्स रजिस्टर्ड फोन न. और ईमेल पर आ जाएंगी।
- इसके बाद वापिस पोर्टल पे जा कर लोग इन (log in) करें।
- लोग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी सारी जानकारी सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद भरी हुई सारी जानकारी चेक कर लें फिर ही सबमिट करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और उसके साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच कर दें।
- उसके बाद वो फाइल बना कर अपने शिक्षण संस्थान में जमा कर दें।
- संस्थान द्वारा ही सारी डिटेल्स प्रमाणित कर उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाएंगी।
- सारी जांच के बाद चुनी गई छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल न. या ईमेल पर सूचित किया जाएगा।
- अंत में छात्रवृत्ति की राशि छात्रा के बैंक अकाउंट में डिपॉजिट हो जाएगी।
HP Sainik School Sujanpur Tihra Scholarship (Renewal) इस प्रकार करें स्कॉलरशिप का (नवीनीकरण/रिन्यू)
इस छात्रवृति के आधार पर छात्र को हर वर्ष छात्रवृति मिलेगी परंतु हर वर्ष आपको स्कॉलरशिप रिन्यू भी करवानी होगी। नवीनीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है :-
- सबसे पहले आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in/) की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद Renewal year के ऑप्शन पर क्लिक करें – 20XX जिस वर्ष आपने पहली बार आवेदन किया था उसी वर्ष पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद सारी डिटेल्स भर दें और रिन्यू पर क्लिक करके सबमिट करें, फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने स्कूल में जमा करवा दें।
- इसी प्रक्रिया को हर वर्ष दोहराकर आप अपनी स्कॉलरशिप रिन्यू केरवा सकते हैं।
यदि ऊपर दी गई जानकारी से रिलेटेड कोई प्रश्न हो तो जरूर comment सेक्शन पर लिखें, हमारी टीम हर एक प्रश्न का उत्तर देगी ।